उत्तर प्रदेशबलिया

दलछपरा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं  का अभाव

बलिया। जनपद के बलिया-छपरा रेल खंड के दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के अभाव के साथ-साथ प्लेटफार्म नम्बर एक व दो पर रोशनी का अभाव व आधा अधूरा शौचालय यात्रियों के लिए कोढ़ में खाज बना हुआ है।उल्लेखनीय है कि सुरेमनपुर-रेवती स्टेशनों के बीच यात्रियों के सुविधाओं के लिए पांच दशक पूर्व हाल्ट स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे ने बनाया था,जहां सभी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्लेटफार्म नम्बर एक पर आधा-अधूरा बने शौचालय में ताला लटका हुआ है।वहीं पेयजल के अभाव के साथ-साथ उक्त स्टेशन पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है।रेलवे द्वारा प्लेटफार्म नम्बर एक और दो पर काफी दिनों पूर्व प्रकाश के लिए कुल 37 विद्युत खंभा गाड़े गए है।

किंतु अभी तक कार्यदायी संस्था द्वारा उक्त खंभों पर न तो बिजली के तार खिंचे गए है ना लाइट लगाया गया है। ऐसे में शाम होते ही इस स्टेशन पर अंधेरे का राज कायम हो जाता है। फलस्वरूप अंधेरा होने के बाद तक दलछपरा हाल्ट स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतेजार करना पड़ता है।ऐसे में रोशनी नही होने के कारण महिला,बच्चों,दिव्यांग व वरिष्ठ यात्रियों को घोर असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बीते एक सप्ताह पूर्व डीआरएम ज्ञापन देकर दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन पर शौचालय का निर्माण तत्काल पूरा कराने, विद्युत खभों पर तार लगवा कर रोशनी की व्यवस्था करने व पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की लिए हस्तक्षेप की गुहार लगा चुके है।जिस डीआरएम ने तत्काल कारवाई करने का आश्वासन भी दिया है।लेकिन फिलहाल उक्त हाल्ट रेलवे स्टेशन पर असुविधाओं का टोंटा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button