उत्तर प्रदेशलखनऊ

लक्ष्मण जी की बसाई लखनपुरी में खूब चढ़ा फगवा रंग

  • शहर में पहली बार खेला गया दो दिन रंग, निकली होरियारों की टोलियां

लखनऊ। श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण जी की बसाई लखनपुरी में होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। पौराणिक काल में अवधपुर के नाम से विख्यात इस क्षेत्र में फाग का रंग खूब चढ़ा। शहर की फगवा बयार मे अबीर-गुलाल खूब उड़ा। होरियारों की टोलियां मस्त होकर रंग खेलीं। महिलाएं भी किसी से कम नहीं थीं। वे भी अपनी टोलियां बनाकर अपनी सखियों से होली खेलीं। कई जगहों पर सामुहिक रंगोत्सव मनाया गया। उधर सोशल मीडिया पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।

इस साल पंचागों में होली के शुभ मुहूर्त में मतभेद कारण लखनपुरी में दो दिन होली खेली गई। मंगलवार को चौक और उसके आस-पास के क्षेत्रों मे रंग खेला गया। वहां परम्परागत होली का जुलूस भी निकाला गया। वहीं शहर के बाकी हिस्से अमीनाबाद, कैसरबाग, चारबाग, हजरतगंज, आलमबाग, इंदिरानगर, निशातगंज आदि इलाकों में बुधवार को रंग खेला गया।

बच्चों को उत्साह सुबह से ही देखते ही बन रहा था। वे एक-दूसरे को रंग डालने लगे थे। उसके बाद युवा और महिलाएं भी रंख खेलने निकलीं। सबने एक-दूसरे पर रंग डालकर होली का आनंद उठाया। अपार्टमेंट में लोगों ने अपने ही परिसर में सामुहिक रूप होली खेली। उधर श्रीश्याम परिवार की ओर से बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर में सामुहिक रूप से होली खेली गई। यहां लोगों ने रंग-गुलाल के अलावा फूलों की होली भी खेली। राजधानी की सड़कों पर होली का उल्लास छाया रहा। उधर वाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर भी लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। मंगलवार से होली की बधाईयां शुरू हो गईं थीं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button