उत्तर प्रदेशलखनऊ

एलयू वीसी ने महाविद्यालयों को किया प्रेरित, “कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल को बनाएंगे और सशक्त”

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों को समर्थ पोर्टल के लिए आंकडा एकीकरण विषयक एक अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. राय ने महाविद्यालयों को रैंकिंग और नैक के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का एक इकोसिस्टम हमें मिलकर बनाना होगा। इसमें सुचानाओं और आंकड़ो का महत्व सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही कहा कि कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल को और सशक्त बनाया जाएगा।

Untitled design

इससे पूर्व सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्रबंधकों और प्राचार्यों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने समर्थ पोर्टल की आवश्यकता और इसके कार्यान्वयन पर अपना मत रखा। डीन एकेडेमिक्स प्रो. गीतांजलि मिश्रा ने बताया की राष्ट्रीय शिक्षा नीति  के सफल कार्यान्वयन के लिए सभी महाविद्यालयों को समर्थ पोर्टल से अनिवार्य रूप से जुड़ना होगा। इससे क्रेडिट ट्रांसफर की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। समर्थ के असिस्टेंट नोडल ऑफिसर डॉ नागेन्द्र कुमार मौर्या ने अपने विस्तृत प्रस्तुतीकरण में सारे सम्बद्ध महाविद्यालयों को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के बारे में बताया और सवालों के जवाब दिए। अभिविन्यास कार्यक्रम का संचालन प्रो. मुकुल श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन डीन सीडीसी प्रो. अवधेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति प्रो. मनुका खन्ना और परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button