उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ DM ने दी चेतावनी – विद्यालय में फर्नीचर नहीं पहुंचा तो करेंगे कार्रवाई

लखनऊ। अटल आवासीय विद्यालय सिठौलीकला मोहनलालगंज में फर्नीचर उपलब्ध न कराने पर जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने नाराजगी जताई। फर्म को 5 सिंतबर तक का समय देकर कार्रवाई की चेतावनी दी है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 से शैक्षणिक कार्य प्रारंभ संबंधित समीक्षा की। जिसमें विद्यालय के निर्माण की अद्यतन स्थिति, संचालन से संबंधित सामग्रियां व सेवाओं की स्थिति जानी। संज्ञान में आया की मेसर्स गोदरेज लिमिटेड द्वारा अब तक बच्चों के प्रयोग के फर्नीचर उपलब्ध नहीं कराए हैं।

इस पर फर्म के प्रतिनिधि पर नाराजगी जताई और 5 सितंबर तक फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि समय पर फर्नीचर नहीं दिए तो कार्रवाई करेंगे। मेस संचालन के संबंध में संस्था को निर्देशित किया कि आटा गूधने, रोटी बनाने, आलू प्याज काटने, गीजर, डीप फ्रीजर, डिश वाशर आदि उपकरण उपयोग करें। ताजी सब्जियां स्थानीय मंडी से क्रय करें। रसोई घर में अग्निशमन यंत्र, पंखे की व्यवस्था करें। प्रतिदिन जो खाना बच रहा है वो नजदीकी गोशाला में पशुओं को दे दिया जाए।

वहीं, मैनपावर सप्लाई करने वाली संस्था को 20 से 40 वर्ष की आयु वाली महिला व पुरुष प्रशिक्षित गार्ड विद्यालय में तैनात करने को कहा। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत 112 सेवा की एक पेट्रोलिंग पुलिस गाड़ी भी लगाई जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त शिवनारायण, प्राधानाचार्य सुखवीर सिंह व फर्मों के प्रतिनिधि रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button