उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी में फिर 17 आईएएस अफसरों के हुए तबादले

  • कई जिलों के सीडीओ और प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष भी बदले गये

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नौकरशाही में भारी फेरबदल किया है। गुरुवार की शाम 17 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। आईएएस अफसर गौरी शंकर प्रियदर्शी को सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग से ग्राम विकास आयुक्त के पद पर भेजा गया है।

प्रतीक्षारत कंचन वर्मा को महानिरीक्षक निबंधन, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में सचिव पद पर तैनात शाहिद मंजर अब्बास रिजवी को सचिव वित्त विभाग के सचिव पद पर तैनात किया गया है। प्रतीक्षारत प्रमोद कुमार उपाध्याय को अपर महा निरीक्षक निबंधन डॉ वेद पति मिश्रा को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से स्थानांतरित करते हुए विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग के पद पर नई तैनाती दी गई है।

प्रकाश बिंदु को विशेष सचिव वित्त विभाग से विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जय शंकर दुबे को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग से विशेष सचिव वित्त विभाग, संजय कुमार सिंह यादव को विशेष सचिव नगर विकास विभाग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद, महेंद्र प्रसाद को सचिव विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के पद पर नई तैनाती दी गई है।

वहीं आईएएस अफसर अमित पाल को मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र से नगर आयुक्त मेरठ, सौरभ गंगवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बहराइच से मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, पुलकित गर्ग को मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थ नगर से नगर आयुक्त नगर निगम झांसी, जयेंद्र कुमार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर से मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर, आलोक यादव को मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर से उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण, संदीप भागिया को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मेरठ से मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर, चंद्र मोहन गर्ग को मुख्य विकास अधिकारी बरेली से नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज और जग प्रवेश को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ नगर से मुख्य विकास अधिकारी बरेली के पद पर नई तैनाती मिली है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button