उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट भविष्य में राज्य के विकास में मील का पत्थर होगा साबित

लखनऊ : यूनाइटेड मेटालिक ग्रुप यूपी के तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में भाग लेने के लिए शीर्ष 60 उद्योगपतियों की सूची में शामिल हो गया। उत्तर प्रदेश को उद्योगों का केंद्र बनाने के लिए, उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार, 3 जून, 2022 को तीसरे उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के तीसरे ग्राउंडब्रेकिंग समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी ने 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की 1,406 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। जिसमें कृषि, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएसएमई, विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मा, पर्यटन, रक्षा और एयरोस्पेस, हथकरघा और कपड़ा सहित विविध क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाएं शामिल थीं।

यूनाइटेड मेटालिक प्राइवेट लिमिटेड, यूनाइटेड के निदेशक इकराम इलाही और मिस्टर कुक(6 दशकों से अधिक की विरासत वाला एक ब्रांड) भी शीर्ष 60 उद्योगपतियों में शामिल थे, जिन्हें इन्वेस्टर्स समिट के इस महत्वपूर्ण समारोह में आमंत्रित किया गया था।

ग्राउंड ब्रेकिंग समिट के बारे में अपने विचार साझा करते हुए निदेशक इकराम इलाही ने कहा, “यूपी सरकार द्वारा निवेश को आकर्षित करने के लिए यह एक शानदार पहल है और इस बड़े कदम से कई व्यवसायी समझेंगे कि मार्गदर्शन और मदद से चीजें कितनी आसान हो जाती हैं।

यूपी सरकार ने निवेश के लिए कई पहल की हैं और राज्य को निवेशकों के अनुकूल बनाया है। उत्तर प्रदेश में व्यापार करने में आसानी को दूसरे स्तर पर ले लिया है। हमने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर (MOU sign) किए हैं और व्यापार के विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश में बड़ी मात्रा में पूंजी निवेश का वादा किया है।माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा रात्रि भोज के लिए भी निवेशकों को आमंत्रित किया गया था, यह आयोजन भविष्य में राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button