उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

भारतीय संविधान से छेड़छाड़ ठीक नहीं: मायावती

इस परिप्रेक्ष्य में बसपा को देश में इन दलों के खिलाफ आवाज उठानी होगी

  • भाषा के मुद्दे पर बुद्धिजीवियों के बीच बहस होना कोई बुरी बात नहीं

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी  की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को कहा कि भारतीय संविधान से छेड़छाड़ ठीक नहीं है। भारतीय संविधान में प्रयुक्त शब्द देश की आत्मा को संतुष्ट करते हैं। इन्हें काफी समझ-बूझ और गहन विचार के बाद भारत में लागू किया गया है। अब इनके साथ किसी भी तरह से छेड़छाड़ करना उचित नहीं है। ऐसा करना बेहद अनुचित होगा। मायावती ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि भारतीय संविधान के मामले में देश को बार-बार अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में बसपा को देश में इन दलों के खिलाफ आवाज उठानी होगी, अगर ये लोग जल्द ही अपना संविधान विरोधी चेहरा नहीं बदलते हैं। अगर यही सिलसिला जारी रहा तो दबे-कुचले लोगों को खासकर जिन्हें भारतीय संविधान के तहत आगे बढ़ने का मौका मिला है, उन्हें भी आगे आना होगा।

बसपा प्रमुख ने कहा कि भाषा के मुद्दे पर देश के कई राज्यों में हो रही राजनीति भी ठीक नहीं है। संविधान की मूल भावनाओं के अनुसार सभी भाषाओं का सम्मान करना आवश्यक है। भाषा के मुद्दे पर बुद्धिजीवियों के बीच बहस होना कोई बुरी बात नहीं है। लेकिन सरकार और पार्टियों का इस मामले में टकराना देशहित में ठीक नहीं है। मायावती ने कहा कि मतदाता सूची में सुधार को लेकर कही जा रही विभिन्न भ्रामक बातों पर केंद्रीय चुनाव आयोग को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेकर यह कार्य पूरा किया जाना चाहिए। ताकि संविधान के मुख्य उद्देश्य को प्राप्त किया जा सके।

पिछले कुछ समय से देश में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर जातीय उन्माद, संघर्ष और हिंसा की स्थिति पैदा हो रही है। जातिवादी मानसिकता के तहत विशेषकर दलितों और उपेक्षित लोगों का शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है, जो अच्छी बात नहीं है। बल्कि, संविधान की वास्तविक मंशा के विपरीत राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए आपसी भाईचारे को बिगाड़ने वाला कार्य किया जाएगा तो लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमें इससे बचना चाहिए। मायावती ने कहा कि बंगाल सहित देश में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं से साफ पता चलता है कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। यह चिंता का विषय है।

कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि इनके दिल में कुछ और जुबान पर कुछ और है। ये पार्टियां दोहरी नीति अपनाकर एक हो जाती हैं। आरक्षण संबंधी मुद्दे आज भी लोगों के बीच ताजा हैं। मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार को देश और दुनिया में चल रही हर गतिविधि पर नजर रखनी चाहिए। मायावती ने हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं को लेकर भी सरकार को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहना चाहिए ताकि देश में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button