उत्तर प्रदेशलखनऊ

महंगी बिजली और वादाखिलाफी को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ करेंगे आंदोलन : संजय सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली के दाम सबसे ज्यादा मंहंगे हैं। यह आम आदमी से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। भाजपा ने 2022 के चुनाव में अपने घोषणा पत्र में किसानों से वादा किया था कि पांच वर्षों तक मुफ्त बिजली दी जाएगी, लेकिन अब नियामक आयोग को प्रस्ताव भेज बिजली के दाम बढ़ाये जाने की बात कही गई है। इस वादाखिलाफी को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।

यह बातें शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजधानी लखनऊ में कही। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को मुफ्त बिजली देने की जगह अब दस से 12 फीसदी महंगी बिजली दी जाएगी। घरेलू उपभोक्ताओं की कीमत 23 फीसदी तक बढ़ाये जाने की तैयारी है। बिजली का दाम बढ़ाये जाने के पीछे सिर्फ भ्रष्टाचार है।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में एक भी प्लांट प्रदेश में नहीं लगाया गया है। इसके पीछे निजी कंपनियों से महंगी बिजली खरीद कर लूट और बंदरबांट करना है। भारत में 30 फीसदी कोयले का उत्पादन बढ़ा है लेकिन सरकार ने कोयला कम होने की हवा उड़ा दी थी। अपने घोषणा पत्र को पूरा न करने वाली सरकार के खिलाफ 23 जनवरी को लखनऊ में आंदोलन किया जाएगा। 27 जनवरी को पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन करेंगे और एक फरवरी से प्रदेश के हर वार्ड में आंदोलन करने की चेतावनी दी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button