उत्तर प्रदेशलखनऊ

समाज कल्याण विभाग से जुड़ कर काम करेगा LU का समाज कार्य Department, विभागाध्यक्ष ने मंत्री से की मुलाकात

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्थापित समाज कार्य विभाग अब यूपी के समाज कल्याण विभाग के साथ मिलकर काम करेगा। विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग विभागाध्यक्ष अनूप कुमार ने आज शनिवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण से मुलाकात की है।  इस दौरान मंत्री ने भी अपनी इच्छा जाहिर की है कि किस तरह से समाज कल्याण विभाग और विश्वविद्यालय समाज कार्य विभाग मिलकर  सहयोग प्रदान करते हुए कार्य कर सकते हैं। मुलाकात के दौरान मंत्री असीम अरुण ने कहा समाज कल्याण विभाग की तरफ से बहुत सी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसमें समाज के दुर्बल और कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान हेतु तथा युवाओं एवं विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है।

मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के केंद्र के साथ शोध एवं प्रशिक्षण का केंद्र भी है। आज के समय की मांग के अनुसार नए आविष्कार व नवप्रवर्तन की जरुरत है। इसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एक मानव संसाधन के रूप में बहुत उपयोगी सिद्ध हो सकते है। जिनके प्रयास से समाज के लोगो के जीवन को बेहतर किया जा सकता है तथा विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से सीधे समाज से जोड़ा जा सकता है। मंत्री ने कहा कि समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा  संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के सामाजिक प्रभावों को जानने के साथ आम लोगों तक इसकी पहुँच हो सके, को बताने की जरुरत है। जिससे उक्त लाभ सभी लोगों को मिल सके। तभी कल्याणकारी राज्य के लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। इसके लिये हमें मिलकर काम करने की जरुरत है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button