उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मदेयगंज थाना का नाम बदलकर दीनदयालनगर किया जाये: डा. नीरज बोरा

लखनऊ। लखनऊ में दो नये थानों के बनने के बाद पहली बार इस पर चर्चा सामने आयी है। लखनऊ उत्तर से भाजपा विधायक डा.नीरज बोरा ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को एक पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से विधायक ने पुलिस चौकी से थाना बने मदेयगंज थाना का नाम बदलकर दीनदयाल नगर रखे जाने की मांग की है।

विधायक डा. नीरज बोरा ने लिखे गये पत्र में कहा है कि मदेयगंज क्षेत्र के अंर्तगत एक बड़े क्षेत्र का नाम दीनदयालनगर है। सरकार की ओर से वहीं दीनदयालनगर द्वार भी बनाया गया है। बीते 10 दिसम्बर 2021 में मैंने एक पत्र लिखकर इसकी मांग पहले भी की थी।

प्रस्तावित थाना का नामकरण मदेयगंज के स्थान पर दीनदयालनगर थाना किया जाना ज्यादा उपयुक्त होगा। भाजपा विधायक की ओर से भेजा गया पत्र आगामी योजना बैठक में शामिल हो, इसके लिए अपर मुख्य सचिव गृह के कार्यालय में पहुंच गया है। कार्यालय से इसकी संस्तुति हो गयी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button