उत्तर प्रदेशगोरखपुर

मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 17 से 24 मई तक होंगी, सीसीटीवी की निगरानी में 2010 विद्यार्थी देंगे परीक्षा 

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने वर्ष 2023 की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) व आलिम, कामिल व फाजिल (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षाओं की घोषणा कर दी है। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 17 मई से शुरू होंगी। परीक्षाएं 24 मई तक चलेंगी। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक पहली पाली की परीक्षाएं होगी। दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होंगी।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडे ने बताया कि जिले के पांच मदरसों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें से तीन परीक्षा केंद्र शहर क्षेत्र में, जबकि दो ग्रामीण क्षेत्र के मदरसे हैं। जिले के करीब 2010 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। मौलवी/मुंशी (सेकेंडरी) की परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह आठ से 11 बजे तक होगी।

आलिम (सीनियर सेकेंडरी), कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं दूसरी पाली दोपहर दो बजे से पांच बजे के बीच होगी। सभी मदरसाें के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों को परीक्षा की समय सारिणी भेज दी गई है। इसके अलावा मदरसा बोर्ड की वेबसाइट पर भी समय सारिणी उपलब्ध है। पारदर्शिता के दृष्टिगत सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे के साथ वॉयस रिकॉर्डर भी लगेंगे। इंटरनेट की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे परीक्षा की वेबकास्टिंग हो सके।निर्धारित परीक्षा केंद्र – मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया इमामबाड़ा दीवान बाज़ार, मदरसा जियाउल उलूम पुराना गोरखपुर गोरखनाथ, मदरसा अंजुमन इस्लामिया खूनीपुर, मदरसा अरबिया मिस्बाहुल उलूम असौजी बाजार, मदरसा अरबिया शमसुल उलूम सिकरीगंज।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button