उत्तर प्रदेशकुशीनगर

त्योहारों में शांति व्यवस्था बनी रहे को लेकर मजिस्ट्रेट नामित

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु हेतु तहसील /थानावार पर्यवेक्षक, सुपर जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। इस क्रम में तहसील कप्तानगंज, रामकोला, व खड्डा क्षेत्र हेतु मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, तहसील हाटा व पडरौना हेतु अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा व तहसील कसया तथा तमकुहीराज हेतु अपर जिला अधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय को पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में समस्त उप जिलाधिकारी समेत 12 अधिकारियों को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अतिरिक्त संपूर्ण जनपद को थाना वार 20 सेक्टर में विभाजित करते हुए 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 20 अप्रैल को अपराहन 12:00 बजे से समस्त मजिस्ट्रेट अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर सुनिश्चित करेंगे कि जहां नमाज अदा होना है वहां कोई विवाद तो नहीं है। समस्त मजिस्ट्रेट अपने चौकी क्षेत्र/ थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे, त्योहारों के सकुशल संपादन के पश्चात ही ड्यूटी स्थल संबंधित उप जिलाधिकारी को अवगत करा कर छोड़ेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट में इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका संपर्क नंबर 05564- 260590 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी कमलेश सिंह, खंड विकास अधिकारी हाटा (मोबाइल- 700 747 5305) कुशीनगर को बनाया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button