उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

मेनका गांधी ने लाखों की विकास योजनाओं की दी सौगात

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व जिले की सांसद मेनका संजय गांधी शनिवार को मोतिगरपुर ब्लॉक में 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित एक सड़क मार्ग ब्लॉक कार्यालय गेट एवं अभिलेखागार कार्यालय का लोकार्पण किया। श्रीमती गांधी ने हमजाबाद, दियरा, महमूदपुर जंगल, बाघसराय, श्रीरामपुर लमौली गांव जन चौपाल के माध्यम से जन समस्याओं का राजस्व अधिकारियों व पुलिस के माध्यम से निस्तारण भी किया।

श्रीमती गांधी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा एक मार्च 2020 के बाद किन्ही कारणों से माता या पिता की आकस्मिक मौत के शिकार हुए लोगो के बच्चों को ढाई हजार रुपए की छात्रवृत्ति की योजना की सराहना की है,ऐसे लाभार्थी बच्चों के सत्यापन के लिए उपजिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारियों को अधिकृत किया गया है।

जयसिंहपुर भाजपा विधायक राज बाबू उपाध्याय ने बताया कि पिछले 50 वर्षों से लंबित बाघसराय का हॉस्पिटल अब रायबीगो में निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। आज प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के द्वारा अस्पताल भूमि का सत्यापन किया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button