उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

ओपी राजभर, अब्दुल्ला आजम समेत कई विपक्षी विधायकों ने ली शपथ

लखनऊ: विधान भवन में आज विधायकों के शपथ ग्रहण के दूसरे दिन तमाम सत्ता पक्ष व विपक्षी दलों के सदस्यों ने विधायक पद की शपथ ली. जिसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम समेत अन्य शामिल रहे. हालांकि, रामपुर से विधानसभा चुनाव जीते समाजवादी पार्टी के विधायक व वरिष्ठ नेता आजम खान आज शपथ ग्रहण नहीं कर सके, क्योंकि वह कई मामलों में आरोपी होने की वजह से जेल में बंद हैं.

ऐसे में जेल प्रशासन की तरफ से विधान भवन को शपथ ग्रहण कराने को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है. आजम खान के शपथ ग्रहण के बारे में विधानसभा सचिवालय बाद में फैसला करेगा. वहीं, आज शपथ ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा विधायक फतेह बहादुर, रविंद्र जायसवाल, प्रतिभा शुक्ला, सलोना कुशवाहा सहित तमाम विधायक शामिल रहे. इनके अलावा विपक्षी पार्टियों के भी कई निर्वाचित विधायकों ने आज विधायक पद की शपथ ली.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button