उत्तर प्रदेशबरेलीराज्य

अपार्टमेंट मे आग लगने से धुएं मे फंसी कई लोगों की जान, 45 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता


बरेली। जनपद के नंदी हाइट्स अपार्टमेंट मे गुरुवार की रात करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। धुआं निकलता देख लोग अपने-अपने फ्लैट से बाहर गए। अपार्टमेंट में धुआं भरने से लोगों की जान सांसत मे आ गई थी। अपार्टमेंट मे हड़कंप मच गया। सूचना के 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन उससे पहले अपार्टमेंट के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा होने बच गया।

जानकारी के अनुसार थाना प्रेमनगर के सूर्या बैंकेट हाल के निकट नंदी हाइट्स अपार्टमेंट में रात करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। धुआं निकलता देख लोग अपने-अपने फ्लैटों से बाहर गए। कुछ ही देर में पूरे अपार्टमेंट में धुआं भर गया। लोगों का दम घुटने लगा था। बिजली कटने से अंधेरा हो गया। जिससे सीढ़ियों से नीचे उतरना मुश्किल हो गया।

बताया गया है कि पार्किंग मे कई कार और दो पहिया वाहन भी आग की चपेट में आकर जल गए। आग लगने से पूरी बिल्डिंग मे चीख-पुकार मच गई। सभी लोगों ने जैसे-तैसे उतरकर अपनी जान बचाई। बताया गया है कि धुएं के कारण कई लोग बेहोश भी होने लगे थे। लोगों ने बताया कि कॉल करने के बाद भी करीब 45 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। उससे पहले ही लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नही हुई है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button