उत्तर प्रदेशफिरोजाबादराज्य

शादीशुदा ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाया, जानें क्या थी वजह

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रोंगटे खड़े कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि अपने शादीशुदा प्रेमी से मिलने गई एक युवती पर प्रेमी और उसके घरवालों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया. युवती की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस ने पीड़िता के भी बयान दर्ज किए हैं. पिछले माह प्रेमी की शादी हो गई थी, तब से प्रेमी ने प्रेमिका से बोलना भी बंद कर दिया था. शुक्रवार की सुबह यह युवती प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची थी.

मामला दक्षिण थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. दरअसल, रामगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का दक्षिण थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रभात राठौर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इन दोनों के प्रेम संबंधों से इनके घर वाले अनजान थे. प्रभात के परिजनों ने पिछले माह उसकी शादी भी कर दी थी. शादी के बाद से प्रभात ने युवती से दूरी बना ली थी. दोनों के बीच जब बातचीत बंद हो गई तो शुक्रवार को युवती अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर जा पहुंची.

आरोप है कि युवती को देख प्रेमी प्रभात और उसके परिजन इस कदर बौखला गए कि उन्होंने युवती पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया. युवती की चीख सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर किया गया है. पुलिस और मजिस्ट्रेट ने अस्पताल में पीड़िता के बयान भी दर्ज किए हैं. इस संबंध में एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि घटना के संबंध में साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं. जांच पड़ताल में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button