उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: मध्य प्रदेश से पहुंचा शहीद हवलदार का पार्थिव शरीर, परिवार में मचा कोहराम, अंतिम दर्शन को जुटे हजारों लोग, जयकारे से गूंजा गांव

पयागपुर, बहराइच। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र निवासी सीआरपीएफ हवलदार की बुधवार सुबह भोपाल में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को सैन्य वाहन से शहीद जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा दिया परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोने लगे। वहीं गांव के लोग जब तक सूरज चांद रहेगा गिरीश तिवारी का नाम रहेगा के जयकारे लगा रहे थे। गांव पार्थिव शरीर पहुंचने पर पुलिस ने कंधा दिया।

पयागपुर थाना क्षेत्र के हंसुआ पारा दसौती गांव निवासी गिरीश चंद्र तिवारी (41) पुत्र जय करन तिवारी सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर तैनात थे। इस समय उनकी ड्यूटी मध्य प्रदेश के भोपाल में थी। सीआरपीएफ हवलदार के भाई रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि बुधवार सुबह परेड के दौरान भाई के मौत की सूचना दी गई।

भाई के मुताबिक ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ हवलदार की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को शहीद सीआरपीएफ हवलदार का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से कैसरगंज होते हुए गांव पहुंचा।

पार्थिव शव वाहन के साथ चल रहे गांव के लोग जब तक सूरज चांद रहेगा, गिरीश तिवारी का नाम रहेगा के नारों से गुंजायमान रहेगा। गांव पार्थिव शरीर पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने कंधा दिया। गांव के लोग अंतिम दर्शन कर रहे हैं। कुछ देर बाद सलामी के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button