उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच : साईं स्थापना दिवस पर नौ जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

बहराइच। मिहीपुरवा कस्बे में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पालकी भ्रमण झांकी बुधवार को निकाली गई। इसके बाद सामूहिक विवाह समारोह में नौ जोड़ों का विवाह कराया गया। श्री राम जानकी मंदिर मिहींपुरवा में स्थित साईं नाथ मंदिर से बुधवार को साईं नाथ की पालकी गाजे-बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। पालकी भ्रमण के समय सैकड़ों नगरवासी, महिलाएं और बच्चों का हुजूम भजन की धुनों पर थिरकते रहे।

पालकी नगर भ्रमण के बाद राम जानकी मंदिर में भजन एवं झांकी का भव्य प्रस्तुतीकरण प्रारंभ हुआ साथ ही भंडारा का शुभारंभ हुआ जो सायंकाल तक चलता रहा। नौ जोड़ों का दांपत्य सूत्र बंधन एवं जय माल तथा विधि विधान से उनका विवाह समारोह संपन्न कराया गया। श्री जय अंबे जागरण मंच मिहींपुरवा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वर वधू पक्ष के लोगों का भोजन तथा दहेज सामग्री की व्यवस्था जागरण मंच के संचालक अरविंद मद्धेशिया बबलू ग्राम प्रधान मिहींपुरवा द्वारा की गई।

इस दौरान हजारों क्षेत्र वासियों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया और नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। निर्धन परिवारों के बच्चे बच्चियों का प्रतिवर्ष विवाह समारोह श्री जय अंबे जागरण मंच की ओर से आयोजित किया जाता रहा है। साईं स्थापना दिवस पर नवें वर्ष में भी यह आयोजन अरविंद मद्धेशिया बबलू द्वारा किए जाने से क्षेत्रवासियों में सराहना की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button