उत्तर प्रदेशलखनऊ

हिंसक घटनाओं पर बोलीं मायावती, सरकार कर रही बदले की कार्रवाई

राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात में रामनवमी के दिन हुई हिंसक घटनाओं पर मायावती ने भी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि घटनाओं के बाद जो कार्रवाई हुई है, वह बदले की है. उनका इशारा विशेष समुदाय पर भाजपा शासित राज्यों में हुई कार्रवाई पर था. उन्होंने कहा कि क्या यही नया भारत है?

बसपा प्रमुख मायावती में ट्वीट कर कहा है कि पहले राजस्थान में घटना हुई. उसके बाद खासकर मध्य प्रदेश व गुजरात आदि राज्यों में जिस प्रकार से शान्ति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाली हिंसक घटनाएं हुई हैं, जिसके बाद सरकार द्वारा प्रथमदृष्टया बदले की कार्रवाई की गई है, वह सही कदम नहीं। क्या इसी प्रकार के उदाहरणों से ’नया भारत’ बनेगा?

यूपी में भी कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण आदि के नाम पर जिस प्रकार से सरकार व पुलिस न्यायपालिका को नज़रअन्दाज करके काम कर रही हैं, वह द्वेषपूर्ण ही नहीं बल्कि कानून के राज का मजाक है. कानून के राज के लिए मनमानी नहीं बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही सजा सुनिश्चित होनी चाहिए.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button