उत्तर प्रदेशलखनऊ

एमडी ने राजस्व प्राप्ति में खराब प्रदर्शन वाले क्षेत्रीय प्रबंधकों को चेतावनी दी, मांगा स्पस्टीकरण

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश के पश्चात दिनांक 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधक/सेवा प्रबंधन एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने संचालन से अर्जित होने वाली रेवेन्यू को लेकर सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों से जानकारी ली। खराब प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय प्रबंधकों को समीक्षा करने एवं राजस्व प्रतिफल में बृद्धि करने के निर्देश भी दिए।

साथ ही 5 सबसे खराब क्षेत्र गाजियाबाद बरेली हरदोई और गोरखपुर क्षेत्रीय प्रबंधकों को को चेतावनी देते हुए उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा। उन्होंने कानपुर में शिथिल पर्यवेक्षण की वजह से इनकम कम प्राप्त होने पर समीक्षा करके प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने झांसी के उरई डिपो के एआरएम को खराब प्रदर्शन के लिए चेतावनी दी। कानपुर के विकास नगर एवं फजलगंज के एआरएम को कड़ी चेतावनी देते हुए आर०एम कानपुर को निर्देश दिए कि अपने स्तर से समीक्षा करें।

एमपी परिवहन निगम ने कहा कि परिवहन मंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि बसें जांच करके ही सड़कों पर भेजी जाएं। लोगों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधाएं मुहैया कराना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। साथ ही परिवहन निगम की आय में वृद्धि के भी निर्देश दिए है। एम०डी ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय प्रबंधकों, जिसमें देवीपाटन, मुरादाबाद और आगरा क्षेत्र शामिल है, उनकी प्रशंसा की। इन क्षेत्रों से लक्ष्य से अधिक आय अर्जित हुआ। उन्होंने सभी आर०एम /एस०एम को रोस्टर के अनुसार आउट सेडिंग कराने के निर्देश दिए। इससे गाड़ियां बेहतर कंडीशन में डिपो से रवाना हो सकेगी।

एम० डी परिवहन निगम ने अनुबंधित ढाबों की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए और इसमें शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि बसें अनुबंधित ढाबों पर ही रुके, सभी आर०एम/ए०आर०एम सुनिश्चित करेंगे। अनुबंधित ढाबों पर मिलने वाले भोज्य पदार्थों की सूचीपट रेट सहित लगी हो और उचित रेट पर यात्रियों को मिल रही हो यह भी सुनिश्चित करेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button