उत्तर प्रदेशगोरखपुर

एसडीएम खजनी के अध्यक्षता में नगर उनवल में हुई बैठक

गोरखपुर। नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में नगर निकाय चुनाव 4 मई 2023 को संपन्न हो गया. जिसका रिजल्ट 13 मई दिन शनिवार को आना सुनिश्चित है, शान्ति पूर्ण मतगणना के दौरान सामंजस्य और सौहार्द बनाने हेतु शुक्रवार को शाम 4 बजे अध्यक्ष पद व सभासद पद के सभी उम्मीदवारों की एक बैठक खजनी तहसील एसडीएम सिद्धार्थ पाठक की अध्यक्षता में नगर पंचायत कार्यालय उनवल ईओ संजय कुमार सरोज,थाना प्रभारी सुबोध कुमार, के उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित सभी प्रत्याशियों को मतगणना के दिन शांति व सामंजस्य बनाएं रखने की अपील की गई व कोई भी प्रत्याशी या उनके समर्थक किसी को जातिसूचक शब्द या गाली गलौज नही करेंगें साथ ही शासन द्वारा विजय जुलूस निकालने पर भी पाबंदी रहेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button