उत्तर प्रदेशबहराइच

निर्वाचन व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक 

बहराइच। जिले में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए तैनात किये गये प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अब तक की गई तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि निर्वाचन जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य को राज्य निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप सम्पन्न कराये जाने को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्य समयबद्धता के साथ अंजाम दिए जाएं। सभी सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी एसडीएम यह सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या न आये।

कलेक्ट्रट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान डीएम डॉ. चन्द्र व एसपी प्रशान्त वर्मा ने एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी मूलभूत सुविधाओं तथा पहुॅच मार्गों का जायज़ा लेकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं।एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि कि आसन्न निर्वाचन शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु अवैध शराब, हथियार, अवांछनीय तत्वों पर प्रभावी अंकुश के लिए सघन चेंकिग अभियान संचालित किये जाने के सम्बंध में अभी से तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। बाउण्ड डाउन की कार्यवाही के सम्बन्ध में सख्त हिदायत दी गयी कि अधिकतम ज़मानत धनराशि के साथ पाबन्द किया जाए।

बैठक के दौरान मतदान कार्मिक, मत पेटिका, यातायात, प्रशिक्षण, मतपत्र, लेखन सामग्री, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, सूचनाओं का आनलाईन प्रेषण, निर्वाचन कन्ट्रोल रूम, बैरीकेटिंग, प्रकाश, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी, एमसीएमसी, निर्वाचन प्लान इत्यादि व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त किये गये प्रभारी अधिकारियों से एक-एक कर डीएम ने अब तक की गयी प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम डॉ. चन्द्र ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक स्तर पर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन के सम्बन्ध में सौपी गयी जिम्मेदारियों को पूरा करने में अपने-अपने अनुभव का भी फायदा उठायें। बैठक में ई.ओ. रिसिया की अनुपस्थिति का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएम ने सम्बन्धित का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का भी निर्देश।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, प्रभारी सीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, पयागपुर के दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव कुमार सिसोदिया, कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, डीआईओएस जे.पी. सिंह, बीएसए अव्यक्त राम अधिकारी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नामित प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी तथा सम्बन्धित थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button