उत्तर प्रदेशलखनऊ

IT CELL और QRT टीम के साथ प्रसपा महानगर कार्यालय पर हुई बैठक

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष व प्रवक्ता जनाब मुर्तज़ा अली जी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लखनऊ महानगर कार्यालय इंसाफ़ पर आज I.T CELL और Q.R.T टीम की बैठक की गई। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर मोहम्मद सिराज आईटी सेल के विशेषक के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने बताया कि आईटी सेल किस तरह से अपना काम करके जन-जन तक जानकारियों को पहुंचा सकती है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष मुर्तुजा अली ने बताया है की जनता ने हमें विपक्ष की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि भाजपा ने जो वादे उत्तर प्रदेश की जनता से किया है उन वादों को अगर नहीं निभाती है और जनता के साथ धोखा करती है तो आईटी सेल और Q.R.T टीम तमाम सोशल साइटों के माध्यमों से जनता के सामने उनको बेनकाब करें। इस मौके पर दोनों टीमों के प्रमुख पदाधिकारी मूसा हसन, आशीष शर्मा, रियाज सिद्दीकी, शादाब सिद्दीकी, राणा, मोहम्मद कैफ, नाजिया, मोहम्मद फिरोज, रवि, यश चतुर्वेदी, अनवर खान, मोहम्मद आफताब, ताबीर अली, आदि लोग उपस्थित थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button