उत्तर प्रदेशदेवरिया

के. के. पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र हुए सम्मानित

  • मोहनलाल गुप्त रहे पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अथिति

भटनी-देवरिया। दिन शुक्रवार को नगर भटनी के हरिकीर्तन मोहल्ला स्थित के. के. पब्लिक एकेडमी सिनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों को वार्षिक पुरस्कार वितरण किया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अथिति मोहनलाल गुप्त थे जिन्होंने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किए। इस मौक़े पर विद्यालय के प्रबंधक बी. के. श्रीवास्तव व कार्यकारी निदेशक अजय वर्मा ने मुख्य अथिति का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

उम्दा प्रदर्शन करने वालों में कक्षा नर्सरी से जान्हवी राजभर, शिवांगी कुमारी ने 99.20 व रक्षिता अंबेडकर ने 99 प्रतिशत, कक्षा एलकेजी से कौश्तुब श्रीवास्तव 99.4 शिवाय तिवारी 98.8,प्रज्ञा तिवारी 98.8 प्रतिशत , कक्षा यूकेजी से वैभवी गुप्त 99. 33, अन्नू यादव 99 प्रतिशत, प्रथम ए से मिहिका बरनवाल 95.38, कक्षा प्रथम बी से दर्पण रॉय 93.50, कक्षा दो ए से अंश मद्धेशिया 92.5%,नरसिंह यादव 91.38, कक्षा दो बजे से रानी यादव 92.38, अंजली कुमारी 86.75, कक्षा 3 ए से अनन्या गुप्ता 96.22, उन्नति अस्थाना 94, कक्षा 3 बी से खुशी कुशवाहा 90.44, पूनम चौहान 89.89, कक्षा 4 ए से ऋषिका यादव 96.11, श्रृष्टि श्रेया 92.77 प्रतिशत,पूजा गुप्ता 88.11,4 बी से आकांक्षा यादव 88.22, रेहान अली 80.44, कक्षा 5 ए अर्ना बरनवाल 97.67, 5 बी से वर्तिका पांडेय 86.78 प्रतिशत, 6 ए से आदित्य मद्धेशिया 93.8 प्रतिशत, कक्षा 6 बी से राहुल यादव 84, कक्षा 7 ए से पिंकी सिंह 96.89, कक्षा 7 बी से तृप्ति गिरी 93.33, कक्षा 8 ए से खुशी चौरसिया 95.88, कक्षा 8 बी से आदर्श रंजन 92.78, कक्षा 9 ए से आंचल मिश्रा 92.60%, खुशबू तिवारी 92.40, 9B से आयुष विश्वकर्मा 94.40, कक्षा 11 से सताक्षी श्रीवास्तव,91.40, शिवांश पांडेय ने 86.60 ऑर्टिशत अंक प्राप्त किये। इन सभी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्राइज देकर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार इन सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक- गण मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button