उत्तर प्रदेशरायबरेली

रायबरेली में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सुनी समस्याएं, दिए निर्देश

भदोखर/ रायबरेली। प्रदेश के सिंचाई और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को राही ब्लाक के पूरे पहली मजरे रायपुर महेरी में चौपाल लगाकर जन संवाद किया। बुधवार को चिलचिलाती धूप में उत्तर प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री स्वतंत्रत देव सिंह ने राही विकास खंड के पूरे पाली मजरे रायपुर महेरी स्थित पानी की टंकी पहुंच कर जन संवाद किया।

मंत्री ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्बारा संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योगी और मोदी की सरकार बिना किसी भेद भाव के सबका साथ और सबका विकास सिद्धांत पर कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा कि  टंकी का शुद्ध पानी आप सभी को मिल रहा है कि नहीं। ग्रामीणों ने हां में उत्तर दिया। पानी की जांच टीम एवं प्लंबर नीतू, मालती और सीमा से पूछा कि माह में कितने दिन पानी की जांच की जाती है। जांच टीम ने बताया कि माह में दो बार पानी की जांच की जाती है।

इस पर मंत्री ने पूंछा कि आप लोगों को पारिश्रमिक भुगतान हुआ कि नहीं? नीतू और मालती ने बताया कि अभी भुगतान नहीं हुआ है। मंत्री ने कहा कि जल्दी ही खाते में धनराशि आ जाएगी। उन्होंने पर्यावरण   को बढ़ावा देने के लिए पानी की टंकी स्थल पर पौधरोपण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सिद्बनाथ साहू, कोटेदार रायपुर महेरी और झकरासी कोटेदार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button