उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

16 साल की लड़की का यौन शोषण करने लगा नाबालिग, हरकतें जान पुलिस भी रह गई दंग

लखनऊ की चिनहट पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी का शारीरिक शोषण करने के आरोप में किशोर को पकड़ा है। उसकी हरकतें जान पुलिस भी दंग रह गई। निजी स्कूल की छात्रा से आरोपित ने दोस्ती की थी। इसके बाद आरोपित पीड़िता का यौन शोषण करने लगा। कई वीडियो भी रिकार्ड किए। जिन्हें वायरल करने की धमकी दी। इस बीच दोस्तों की मदद से आरोपित किशोर ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया। अपनी और किशोरी की उम्र अधिक दिखाई। आरोपित ने निकाहनामा तैयार कराया। इस बीच बेटी के व्यवहार में बदलाव होते देख परिवार को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर किशोर की हरकतों का पता चला। किशोरी के परिवार ने चिनहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

स्कूल जाते वक्त हुई दोस्ती

चिनहट निवासी किशोरी की दो साल पहले स्कूल में 17 वर्षीय किशोर से दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपित ने मुलाकात के बहाने किशोरी को बुलाया। दोनों लोग एक होटल में गए। जहां आरोपित ने छात्रा के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर जल्द निकाह पढ़ने की बात कही। दो साल तक यौन शोषण कर रहा था।

छात्रा की फर्जी जन्मतिथि

आरोपितों ने किशोरी का आधार कार्ड हासिल किया। इसके बाद फर्जी कागजों की मदद से युवती का जाली आधार कार्ड बनवाया। जिसमें छात्रा की जन्म तिथि में बदलाव कर उसे बालिग दिखाया। वहीं, किशोर ने भी अपनी जन्म तिथि बढ़ा कर फर्जी आधार कार्ड बनवाया था।16 दिसंबर 2024 को कैसरबाग के एक मौलवी से किशोर ने निकाहनामा बनवा लिया।

किशोर दबोचा, साथियों की भूमिका की जांच

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि किशोरी के परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया। जिसके आधार पर 17 वर्षीय किशोर से जुवेनाइल एक्ट प्रावधान के तहत पूछताछ की गई। किशोरी का यौन शोषण और निकाह पढ़ने की जानकारी सामने आई है। आरोपित के साथियों की भूमिका की जांच पुलिस कर रही है। किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button