उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

28 वर्ष की बेमिसाल सेवा के बाद मो.सोबीन हुए सेवानिवृत्त

संतकबीरनगर। न्याय पंचायत बाघनगर के प्रा वि भंगुरा में प्र अ पद पर कार्यरत मो सोबीन 28 वर्ष की बेमिसाल सेवा देने के शुक्रवार के दिन सेवानिवृत हो गए।इस मौके पर नोडल संकुल शिक्षक अब्दुर्रहीम जिला मंत्री, जलालुद्दीन जिला उपाध्यक्ष जुनियर शिक्षक संघ, संकुल शिक्षक असरारुक हक, मो. शमीम आदि ने सादे समारोह में विदाई दी। उनके सेवाकाल की खूब सराहना की। मो.सोबीन साहब के रिटायर होने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों की तरफ से मो.सोबिन के शुक्रवार के दिन रिटायर होने पर उन्हें विदाई दी।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष जफीर अली करखी ब्लॉक अध्यक्ष मो.आजम ने मो सोबीन के सेवानिवृत होने पर कहा की हमारे वरिष्ठ,सुख-दुख के साथी,अच्छे दोस्त और शुभचिंतक,मृदुभाषी मुहम्मद सोबीन प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालयभंगुरा,ब्लॉक सेमरियावां में 28 वर्ष से अधिक की विभागीय सेवा की।एक सफल शिक्षक के रूप मे सेवा पूरी करके  विभागीय कार्यों से सेवानिवृत्त हुए। उनकी ब्लॉक में एक आदर्श शिक्षक के रूप में पहचान रही है।अपने कर्तव्य एवं दायित्व के प्रति हमेशा अनुशासित,सतर्क सचेत रहे।

इस मौके पर अब्दुर्रहीम, मो.शोएब अख्तर,अब्दुल कलाम,जलालुद्दीन,मनोज कुमार अनिल, फूल चंद,राम निवास,अबू शाह्मा फारूकी,मो ताहिर,मुबारक हुसैन,कमाल अहमद,डा जहीरअहमद,इम्तियाज अहमद,सुहेल अहमद,अब्दुल खालिक आदि ने ईश्वर (अल्लाह) से मो सोबीन के लिए लम्बी उम्र,खुशहाल जीवन,सेहत व तंदुरुस्ती के साथ बेहतर मुस्तकबिल की दुआ करते हैं। तथा उम्मीद करते हैं कि उनकी दुआएं हमारे साथ रहेंगी।ईश्वर (अल्लाह) से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।आगे आपका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button