उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

‘मोदी है तो मुमकिन है’ बन चुका है वैश्विक नारा: सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता के प्रति अपने उत्तर दायित्व का निर्वहन करना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भलीभांति जानती है और उसे पूरा भी करती है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन करने के उपरांत सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत के बाद उत्तर प्रदेश में पहली बार किसी ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर दोबारा सरकार बनाई।

विजेता के रूप में कार्य कैसे होना चाहिए, यह भाजपा अच्छी तरीके से जानती और करती है। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा ने दोनों सीटें जीतीं औऱ विजेता की भूमिका को बरकरार रखा। योगी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसके लिए पहले देश, फिर दल हित है। विकसित भारत का निर्माण और सबको साथ लेकर चलना यह नारा नहीं, वास्तविकता है।

आठ वर्ष में देश व पौने छह वर्ष में प्रदेश ने जो यात्रा प्रारंभ की है, अपने संस्थापकों व नेतृत्व के भावनाओँ के अनुरूप अपने मूल्यों व आदर्शों से विचलित हुए बिना पंच प्रणों को लेकर कार्य प्रारंभ किया। उसकी तस्वीर आज सामने है।

उन्होने कहा “ हमारा सौभाग्य है कि संसद में पीएम मोदी व रक्षा मंत्री यूपी से प्रतिनिधित्व करते हैं। पिछले आठ सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में जो भी मानक गढ़े गए, उसके परिणाम दिखाई दिए। जिस ब्रिटेन ने 200 वर्ष तक भारत पर शासन किया था, उसे पछाड़कर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, शीघ्र ही चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। जब कोरोना के सामने बड़ी ताकतें पस्त हो गईं, तब सबसे तीव्र अर्थव्यवस्था के रूप में भारत लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षण करते हुए बढ़ रहा है।”

सीएम योगी ने कहा कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’, आज केवल भारत का नहीं, बल्कि वैश्विक नारा बन चुका है। जी-20 की अध्यक्षता उदाहरण के रूप में सबके सामने है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में जी-20 से जुड़े 11 समिट होने हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में जी-20 दुनिया में वैश्विक समृद्धि, लोककल्याण व मानव कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करने जा रही है। भारत के सामर्थ्य को दुनिया के सामने दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button