उत्तर प्रदेशलखनऊ

मोहसिन रजा ने हज कमेटी चेयरमैन का कार्यभार किया ग्रहण

  • इनसे पहले सपा के कद्दावर नेता आजम खान थे हज कमेटी के अध्यक्ष

लखनऊ। मोहसिन रज़ा ने गुरुवार को उप्र राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले 2018 तक सपा के कद्दावर नेता आजम खान इस पद पर काबिज थे। प्रदेश में योगी सरकार बनने के उपरांत 2018 से यह पद खाली था। पिछले वर्ष 30 दिसम्बर को मोहसिन हज कमेटी के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे।

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मोहसिन रजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व उत्तर प्रदेश का जिस प्रकार से सर्वांगीण विकास हो रहा है, उसी प्रकार उप्र राज्य हज समिति भी हज यात्रा के लिए यात्रियों को अधिक से अधिक जन उपयोगी सुविधायें देने का कार्य करेगी। हज यात्रा की मूल भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में वर्ष 2017-2018 व 2018-19 में हज यात्रियों को बेहतर सुविधायें प्रदान की गयी थीं। दो वर्ष से कोविड-19 के कारण हज यात्रा नहीं हो पायी। अब 2022 में हज यात्रा का आवेदन करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के साथ हज यात्रा पर भेजा जायेगा। हज हाउस, गाज़ियाबाद और हज हाउस, लखनऊ को और बेहतर सुविधाओं के साथ संचालित किया जाएगा। उनका पूर्ण सदुपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

मोहसिन रजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में पूरा देश विश्वास व्यक्त कर रहा है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में ज़ीरो टालरेंस नीति का अनुसरण किया जाएगा। हज हाउस, वाराणसी जो कि प्रधानमंत्री का क्षेत्र है, उसमें भी हज हाउस की स्थापना व संचालन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button