उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: बाहुबली मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, ईडी ने अब्बास अंसारी से की पूछताछ

प्रयागराज: पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी पर लगातार ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है. ईडी ने मुख्तार अंसारी, सांसद अफजाल अंसारी सहित परिवार के दूसरे लोगों से पूछताछ की. इसके बाद मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी से भी पूछताछ की.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय दफ्तर में मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी से घंटों पूछताछ की. इस दौरान ईडी के अफसरों ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से जुड़े कई सवालों के बारे में विस्तार से सवाल पूंछे.

इससे पहले सांसद अफजाल अंसारी से दस घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई. यही नहीं मुख्तार के बड़े भाई सिगबतुल्लाह अंसारी और परिवार के दूसरे लोगों को अलग-अलग बुलाकर उनसे पूछताछ की गई. इसके अलावा ईडी की टीम करीब 6 महीने पहले बांदा जेल जाकर मुख्तार अंसारी से पूछताछ कर चुकी है.

पिछले साल मार्च में ईडी ने बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था. उसके बाद से ही मामले की जांच तेज कर दी. ईडी ने मुख्तार अंसारी पर जमीन कब्जाने, धोखाधड़ी कर संपत्ति बनाने के साथ ही विधायक निधि में हेरफेर करने संबंधित शिकायत पाई थी. इन्हीं मुकदमों के आधार पर ईडी ने मुख्तार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button