उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ के शालीमार गेट वे में खुला 6 स्क्रीन वाला मूवी मैक्स

  • मूवीमैक्स की देश में हुई 50 से ज्यादा स्क्रीनें

लखनऊl देश में सबसे तेजी से बढ़ती सिनेमा चेन में से एक मूवीमैक्स ने अपनी देशव्यापी उपस्थिति में 50 से अधिक स्क्रीन जोड़ ली हैं। लखनऊ में एक 6 स्क्रीन मल्टीप्लेक्स की आरंभ हो गया है जिसके लॉन्च की घोषणा हाल ही में अभिनेता अजय देवगन की उपस्थित में हुई थी। मूवीमैक्स ने लखनऊ, बीकानेर, हैदराबाद और नोएडा में पिछले 5 महीनों में कई स्क्रीन लॉन्च की हैं। आने वाले दिनों में कंपनी की तरफ से 100 से ज्यादा स्क्रीन लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है। देश के इन इलाकों में तमाम जगहों पर पहले से ही 61 स्क्रीन चालू हैं।

मूवीमैक्स में शुरुआती दौर में कभी एक कर्मचारी हुआ करता था और आज उनकी संख्या 500 से अधिक स्टाफ की हो चुकी है। इस सिनेमा श्रृंखला ने बहुत कम समय में सफलतापूर्वक अपनी शानदार वृद्धि दर्ज की है। यही नहीं मूवीमैक्स किफायती मूल्य पर विभिन्न प्रकार के खाद्य और पेय पदार्थों के विकल्पों के लिए जाना जाता है। साथ ही यहां की पूरी प्रॉपर्टी काफी सजी-संवरी और सुसज्जित भी लगती है।

मूवीमैक्स सिनेमाज के सीईओ आशीष कनकिया का कहना है, “हमारा उद्देश्य स्थिर गति से आगे बढ़ते रहना है। अपने दर्शकों को फिल्म देखने का संपूर्ण अनुभव प्रदान करने के दृष्टिकोण के साथ, हम उन्हें बड़े पर्दे पर फिल्मों के जादू का भी अनुभव करना चाहते हैं। साथ ही दर्शकों को दोस्तों और परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के लिए एक शानदार स्थान देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।”

मूवीमैक्स की सभी स्क्रीन्स नवीनतम तकनीक से लैस हैं। ये स्क्रीन फिल्मों का सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं। मूवीमैक्स कनकिया ग्रुप का हिस्सा है। इसे पिछले साल आईमैक्स बिग सिनेमा अवार्ड्स में 2022-2023 ‘इमर्जिंग सिनेमा चेन ऑफ द ईयर’ भी चुना गया था। कंपनी की तरफ से लगभग हर महीने और नई स्क्रीन जोड़ी जा रही है। पिछले साल के मध्य में अपना परिचालन शुरू करने के बाद से ये कंपनी, सिनेमा श्रृंखला के बाजार में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए अपनी स्थिति को मजबूत करने पर भी पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button