उत्तर प्रदेशदेवरिया

देवरिया में बोले सांसद निरहुआ- सपा-बसपा और निर्दल के दलदल में जनता कमल खिलाये

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में निकाय चुनाव के प्रथम चरण प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को भोजपुरी अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि सपा, बसपा और निर्दल के दलदल में कमल खिलाये। गौरीबाजार और रुद्रपुर नगर पंचायत में रोड शो कर निरहुआ ने भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा “ सपा,बसपा और निर्दल ये सभी दलदल है और इस दलदल में आपको कमल खिलाना है,क्योंकि कमल मोदी और योगी की पहचान है। इस कमल को खिलाने की ताकत ही है कि कश्मीर से 370 हटी,राम मंदिर बन रहा है, घर-घर मुफ्त राशन,मुफ्त इलाज,मुफ्त शिक्षा तथा माफिया मिट्टी में मिल रहे और बाबा का बुलडोजर पूरी गति से दौड़ रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button