उत्तर प्रदेशगोरखपुर

नक्को शाह बाबा का सालाना उर्स बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया

गोरखपुर। आपसी सौहार्द के प्रतीक हजरत नक्को शाह बाबा का सालाना उर्स बृहस्पतिवार को धर्मशाला स्थित आस्ताने पर अकीदत के साथ मनाया गया। जायरीनों ने बाबा की मजार पर फातेहा पढ़ा और मुल्क में अमन चैन की दुआएं कीं। उर्स में सभी मजहब के लोगों ने भी शिरकत कर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। उर्स की शुरुआत सुबह चार बजे बाबा के मजार का गुस्ले संदल और कुरआनख्वानी के साथ की गई। कुरआन ख्वानी में लोगों ने हिस्सा लिया और मजार पर कुरआन पाक की तिलावत की।

आस्ताना हजरत नक्को शाह बाबा इंतेजामिया कमेटी के सदर नौशाद अहमद के आवास से एक जुलूस की शक्ल में मजार का पहला चादर और गागर लेकर बड़ी संख्या में अकीदतमंद धर्मशाला बाजार, सुमेर सागर, विजय चौक, गोलघर और काली मंदिर होते हुए शाम चार बजे बाबा के आस्ताने पर पहुंचे और चादर चढ़ाकर दुआएं मांगीं। इसके बाद अकीदतमंदों ने मजार पर चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। उर्स के मौके पर इंतेजामिया कमेटी ने रोजेदारों के लिए सामूहिक रोजा इफ्तार का भी आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश् सिंह इंस्पेक्टर कोतवाली अंजुल उपाध्याय सहित अन्य पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button