उत्तर प्रदेशगोरखपुर

राष्ट्रीय सेवा योजना ने चलाया कोरोना जागरूकता अभियान

गोरखपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के तत्वाधान में कोरोना जनजागरूकता अभियान के अन्तर्गत रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों/स्वयंसेविकाओं द्वारा कोरोना वायरस से बचाव हेतु जन-जागरूकता अभियान रैली डाॅ0 जितेन्द्र कुमार, कार्यक्रम समन्वयक के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय से शुभारम्भ किया गया। रैली राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय से होते हुए मुख्य द्वार, विज्ञान विभाग, कला संकाय, वाणिज्य संकाय, विधि संकाय एवं राजनीति शास्त्र विभाग होते हुए पूरे विश्वविद्यालय के कैम्पस में चलाया गया।

कोरोना वायरस से बचने के लिए कार्यक्रम समन्वयक द्वारा मास्क का वितरण किया गया और कहा कि बार-बार साबुन से हाथ धोने, अपने चेहरे, नाँक, कान, को बार-बार हाथ से छुने, संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में न आने, अभिवादन में हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करने, खाँसते व छिकते समय टीश्यू पेपर या रूमाल का इस्तेमाल करने, अतिआवश्यकता न हो तो भीड़ वाली जगह पर न जाएं सेनेटाइजर का प्रयोग करे, साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने, घर के आप-पास गन्दा पानी इकट्ठा न होने दें, तथा खाँसी, जुकाम, बुखार या सांस लेने पर तकलीफ होने पर तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करने के लिए जागरूक किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया गया तथा भविष्य में भी करते रहेगें। क्योंकि विश्वविद्यालय अपने गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन तथा समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। हम सभी को मिलकर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकना है, क्योंकि सावधानी ही बचाव है। जिससे हम बच सकते है। हमें हमेशा सर्तक एवं सावधान रहना चाहिए। कार्यक्रम में मनमोहन वर्मा, रितेश कुमार पाण्डेय, अभय गुप्ता, शाहिल, अनामिका राव, रंजना यादव, वैष्णवी , रूबीना अन्सारी ज्योति मौर्या आदि स्वयंसेवकों ने मुख्य भूमिका निभायी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button