उत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों को दिया चुनाव जीतने का मंत्र

बस्ती । किसी भी चुनाव को जीतने में बूथ प्रबंधन की बड़ी भूमिका होती है। यह कहना है पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी सांसद राधामोहन सिंह का। वह शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यायल पर संचालन समिति, स्थानीय निकाय की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि हम सभी लोग अपने बूथों को और सशक्त करने में जुट जाएं सभी प्रमुख पदाधिकारी स्वयं में सबसे पहले अपने बूथ का सत्यापन करें कि मेरे अपने बूथ पर हमारी क्या स्थिति है।

बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति और पन्ना प्रमुख को एक-एक वोट की चिंता करनी हैं हमारे लिए एक-एक वोट बहुत महत्वपूर्ण हैं तभी हम अपना बूथ सबसे मजबूत का नारा सार्थक करेंगे। राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी, जिला प्रभारी अशोक सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक का संचालन नगर पालिका संयोजक पूर्व विधायक रवि सोनकर ने किया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह, नगर पालिका प्रत्याशी सिमा खरे, पूर्व विधायक संजय जायसवाल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दादा सिंह, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, राजेन्द्र गौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, सुशील सिंह, दयाशंकर मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, रघुनाथ सिंह, अभिषेक कुमार, दुष्यंत विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशा सिंह, अरविंद श्रीवास्तव गोला, रवि प्रताप सिंह, प्रतुष विक्रम सिंह, रामचरण चौधरी, अनूप खरे, गजेंद्र सिंह, कुंवर आनंद सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, अजय पाल सिंह, श्याम विहारी गौड़, रोली सिंह, जान पाण्डेय, उत्कर्ष शुक्ला, भूपेंद्र सिंह राणा, अभिषेक सिंह गोलू आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button