उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजमल हुसैन जैदी का हुआ हल्लौर में आगमन

  • सबका साथ सबका विकास कर रही भारतीय जनता पार्टी अजमल हुसैन जैदी।

डुमरिया गंज-सिद्धार्थनगर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजमल हुसैन जैदी का स्वागत डुमरियागंज के हल्लौर में सोमवार का भव्य तरीके से हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नरेंद्र मणि व ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों का सम्मान् सिफ भाजपा में है। भाजपा ने मदरसा शिक्षा की नियमावली बनाकर व्यवस्थित किया। अल्पसंख्यक वर्ग को शिक्षित किए बिना मुख्य धारा में शामिल नहीं किया जा सकता। पहले मदरसे की पढ़ाई केवल दीनी तालीम तक सिमट कर रह गई थी।

अब आधुनिक शिक्षा के शिक्षकों की नियुक्त कर राज्यांश व केंद्रांश देकर रोजगार दिया गया है। सपा ने सिर्फ मुसलमानों का वोट लिया लाभ सिर्फ आजम खान व उनके परिवार वालों ने उठाया। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा सबका साथ सबका विकास सबके प्रयास के तहत जितनी भी योजनायें केंद्र व प्रदेश की चल रही हैं, उसमें बिना भेदभाव के सभी को लाभ मिल रहा है। किसाम सम्मान निधि, आवास, पेंशन, राशन आदि का लाभ दिया जा रहा है। अजहर अहमद, महफूज, राशिद कप्तान, गुड्डू, असगर, काजिम रजा, हसन ताकीब, नौशाद रिजवी आलम हल्लौरी अफसर हल्लौरी अजीम मास्टर मोजिज़ हल्लौरी आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button