उत्तर प्रदेशबहराइच

नवागत जिलाधिकारी मोनिका रानी ने चार्ज लेने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से की शिष्टाचार भेंट 

बहराइच। नवागत जिलाधिकारी मोनिका रानी ने आज मुख्यालय पहुॅचकर जिला कोषागार में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, नानपारा के अजित परेश, कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, महसी के राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर के दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया बन्धुओं के साथ शिष्टाचार भेंट वार्ता में नवागंतुक डीएम मोनिका रानी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण, केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन, स्वास्थ, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा पर्यावरण उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी। डीएम ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि उनके नेतृत्व में जिले के अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आकांक्षात्मक जिले के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करेंगे।

उन्होंने अपने व्यवहार को समझाने के लिए उन्होंने कहा कि गिलास में अगर आधा गिलास पानी है तो सदैव यह सोचना चाहिए कि गिलास आधा भरा हुआ है।प्रशासनिक रवैये के संकेत देते हुए उन्होंने दर्शाया कि सख्ती और नरमी दोनों सामंजस्य बना कर चलना है। मालूम हो कि हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली मोनिका रानी 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उनकी पहली पोस्टिंग गाजियाबाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई। वह फर्रुखाबाद और चित्रकूट की डीएम रह चुकी हैं। तेज तर्रार छवि की आईएएस अधिकारी मोनिका रानी काफी समय से गौतमबुद्ध नगर के यमुना प्राधिकरण में एसीईओ के पद पर तैनात थीं।अब उनका ट्रांसफर  बहराइच के जिलाधिकारी के पद पर किया गया हैl

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button