उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी के 3 जिलों में NIA की छापेमारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों के ठिकानों की तलाशी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने टेरर फंडिंग और हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क को लेकर यूपी के तीन जिलों में छापेमारी की है। ये तीन जिले लखनऊ, पीलीभीत और प्रतापगढ़ हैं। माना जा रहा है कि NIA की यह रेड लॉरेंस विश्नोई और मूसेवाला मर्डर से जुड़ी हुई है। फिलहाल, NIA ने इस ऑपरेशन से जुड़ी कोई डिटेल शेयर नहीं की है। यूपी को छोड़कर जांच एजेंसी ने आठ राज्यों में 72 ठिकानों पर छापेमारी की है।

बुलंदशहर में हथियार सप्लायर के रिश्तेदार के घर छापेमारी

NIA की 4 सदस्यीय टीम ने बुलंदशहर के खुर्जा में हथियारों के सप्लायर कुर्बान अंसारी के रिश्तेदार याहया के घर छापेमारी की है। यहां करीब डेढ़ घंटे तक खोजबीन की। इसके बाद टीम लौट गई। अंसारी पर आरोप है कि उसने सिद्धू मूसेवाला मर्डर में हथियार सप्लाई किए थे।

पीलीभीत में आजाद सिंह के घर पर छापेमारी

NIA ने मंगलवार सुबह पीलीभीत के माधोपर गांव में दिलबाग सिंह के घर छापेमारी की। दिलबाग का बेटा आजाद सिंह पंजाब जेल बंद है। उस पर हथियार सप्लाई करने के आरोप है। करीब 1 घंटे तक चली जांच के बाद NIA की टीम लौट गई।

प्रतापगढ़ में भी NIA की छापेमारी

NIA की एक टीम स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी के लिए NIA की टीम मंगलवार सुबह प्रतापगढ़ के गोड़े गांव निवासी विकास सिंह के घर पहुंची। यहां 1 घंटे तक जांच की। गांव के लोगों से उसके बारे में जानकारी जुटाई, इसके बाद लौट गई। बता दें क‌ि विकास 2014 से झांसी जेल में बंद है। उस पर लूट, हत्या सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। आशंका है कि विकास सिंह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है।

72 जगहों पर एक साथ छापेमारी

जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर-टेरर फंडिंग-आर्म्स सप्लायर नेक्सस मामले में NIA ने उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी छापेमारी की है। ऐसी खबर है कि NIA की टीमों ने देशभर में कुल 72 जगह एक साथ छापेमारी की।

नेपाल के रास्ते भारत में हथियारों की सप्लाई, पाकिस्तान की भूमिका

NIA सूत्रों के मुताबिक, यूपी में आर्म्स सप्लायर और ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी हुई है। नेपाल के रास्ते भारत में हथियारों की सप्लाई की जाती है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button