उत्तर प्रदेशगोरखपुर

नौ साल की आरज़ू ने रखा पहला रोज़ा

गोरखपुर। बख्तियार मोहल्ला निवासी खालिद मकसूद और तबस्सुम की नौ साल की पुत्री आरज़ू ने गुरुवार को पहला रोज़ा रखा। माउंट हेरा में कक्षा पांच की छात्रा आरजू ने परिवार के साथ सहरी खाई। दिन भर इबादत की। परिवार ने हौसला बढ़ाया। आरजू के पहला रोजा रखने की खुशी में तिवारीपुर स्थित एक मैरेज हाउस में रोजा इफ्तार पार्टी हुई। आरजू ने परिवार व मेहमानों के साथ अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए रोजा खोला। इस मौके पर आरजू को अतिया रब्बी, खालिद मकसूद, यासमीन फातिमा, असफहान खालिद, मो. अफ्फान खालिद, शहजाद अली, इजहार अख्तर, परवीन फातिमा, तस्मिया अख्तर, तौसीफ अख्तर, तय्यब अख्तर, अजरा जमाल, नौशीन फातिमा, मो . आज़म, हंजला, हम्जा, शकील अहमद खान आदि ने दुआएं और ढेर सारे तोहफे दिए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button