उत्तर प्रदेशबहराइच

निषाद पार्टी की प्रत्याशी ने नामांकन वापस लेकर भाजपा की सुधा देवी को दिया समर्थन

  • भाजपा संगठन व जनप्रतिनिधियों की रणनीति हुई कामियाब

बहराइच। नगर पालिका परिषद बहराइच अध्यक्ष पद के नाम वापसी के अंतिम दिन निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी की उम्मीदवार पूजा निषाद पत्नी गोविंद निषाद ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सुधा देवी पत्नी श्याम करण टेकड़ीवाल के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया ।उन्होंने बताया कि हमारी पार्टियों का आपस में गठबंधन है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद के निर्देशानुसार मैंने अपना नामांकन वापस लिया है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुधा देवी को विजयी बनाएंगे।

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि हम अस्वस्थ चल रहे थे हमारी जानकारी में नहीं था। संगठन एवं सदर विधायक अनुपमा जयसवाल द्वारा जानकारी देने पर नाम वापसी कराया गया।बहराइच में कमल खिलाने के लिए हम सब एकजुट है।इस अवसर पर सदर विधायक अनुपमा जायसवाल,एमएलसी डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी,पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सुरेश्वर सिंह, जिला प्रभारी नीरज सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।इस अवसर पर डॉ रविनन्दन त्रिपाठी,अशोक जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष राजन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्र,हरिश्चंद्र गुप्ता, प्रमोद पांडेय, राम कृपाल, अर्पित श्रीवास्तव, नितिन रूपानी, हरिनारायण सिंह सहित निषाद पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button