उत्तर प्रदेशलखनऊ

निषाद पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया और करते रहेंगे : डाॅ. संजय निषाद

लखनऊ। निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डाॅ.संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी के चुने हुए विधायकों ने क्षेत्र में कार्य कर के जनता को खुशहाल किया है। जो विधायक जीतकर आये हैं, वे जनता के भरोसे पर खरे उतर रहे है। निषाद पार्टी ने चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है और आगे भी करते रहेंगे।

निषाद पार्टी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के लिए हुए प्रबोधन कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को डाॅ.संजय निषाद ने कहा कि मत्स्य विभाग एक मजबूत कड़ी के रूप में रहा है और आज मेरे मंत्री बनने के बाद वहां रोजगार के साधन तैयार हो रहे हैं। आने वाले वक्त में विभाग में रोजगार देने की क्षमता का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं को काम पर जोर देने की आवश्कता है। पार्टी को मजबूत करने के लिए निचले स्तर पर काम करना होगा। इसी से मजबूती आयेगी। जो कार्यकर्ता मेहनत कर रहें है, उन्हें ऊपर के दायित्वों में जगह मिलेगी।

निषाद समाज को भरोसा दिलाने की जरूरत है कि निषाद पार्टी उनके साथ खड़ी है। लोनिवि के विश्वेश्वरैय्या सभागार में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में निषाद पार्टी के प्रदेश, प्रांतीय, मण्डल स्तर के पदाधिकारियों सहित महिला एवं युवा फ्रंट के कार्यकर्ताओं का जुटना हुआ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button