उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

नर्सिंग छात्रों के पास पीजीआई में नौकरी का सुनहरा मौका, 1200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

लखनऊ : नर्सिंग छात्रों के लिए खुशखुबरी है। पीजीआई, नर्सिंग के 1200 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। नर्सिंग के अलावा, दूसरे पदों पर भी भर्तियां होंगी। पीजीआई में इन पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई है। नर्सिंग और दूसरे पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी  www.sgpgims.org.in वेबसाइट पर जाकर भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पीजीआई की वेबसाइट पर आवेदन का एक लिंक दिया गया है। संस्थान ने भर्ती का जो विज्ञापन जारी किया है। उसके मुताबिक, नर्सिंग के 1200 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इसके अलावा जूनियर एकाउंटेंट के 6 पद हैं। टेक्निकल ऑफिसर और सीडब्ल्यूएस बायोमेडिकल का एक-एक पद है। स्टोर कीपर के 22 पद हैं और मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिस ग्रेड के दो पद हैं।

वहीं, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 32 और स्टोनोग्राफर के 64 पदों पर भर्ती होनी है। सीएसएसडी असिस्टेंट के 20 और ड्राफ्टमैन का एक पद है। ऑस्टिटल अटेंडेंट के 43 पद पर भर्ती की जानी है।

निर्धारित आरक्षण प्रक्रिया के आधार प सभी पद भरे जाएंगे। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1180 और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 708 रुपये रखा गया है।

सभी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को टेस्ट प्रक्रिया से गुजरना होगा। कंप्यूटर पर होने वाले इस टेस्ट की भाषा अंग्रेजी होगी। हालांकि ग्रुप-घ के अभ्यर्थियों को इससे छूट रहेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button