उत्तर प्रदेशलखनऊ

हुनर से भरा यूपी, दुनिया को दिखायेगा ओडीओपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की पहली पसंदीदा योजना रही वन डिस्टीक वन प्रोडेक्ट (ओडीओपी) को अब एमेजान, फ्लिपकॉर्ट और ओडीओपीमार्ट डॉट काम से जोड़ दिया गया है। जिससे अपनी पसंद की वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी कोई भी कहीं से भी कर सके। इसे हुनर से भरा यूपी, दुनिया को दिखायेगा ओडीओपी नाम दिया गया है।

ओडीओपीमार्ट डॉट काम पर लोगों को वैसे तो हर वस्तु ही खरीदने का मौका हैं लेकिन कुछ खास वस्तुओं को जो घरों की सजावट में या रोजमर्रा की जरुरतों में उपयोग की जाती है, उनको खासा पसंद किया जा रहा है। ताजमहल वाले शहर आगरा में संगमरमर के पत्थर पर हाथों से बनायी जाने वाले डिजाइन के बाद तैयार उत्पाद उसी का एक उदाहरण है।

आनलाइन खरीदारी करने वाले लोगों की मानें तो अम्बेडकरनगर के वस्त्र उत्पाद को ऑनलाइन मंगाने का प्रयास किया और कुछ मिनटों में ही अपनी पसंद के वस्त्र का चुनकर आर्डर भेज दिया। अम्बेडकरनगर में बनने वाली पावरलूम में साड़ी, गमछा, तकिया कवर अपने टिकाऊपन के कारण ज्यादा लोकप्रिय है। इसी तरह से सम्भल जिले को मृत पशुओं की हड्डियों व सींग से बनने वाले उत्पादों के लिए जाना जा रहा है। हॉर्न बोन से कारीगर ऐसे उत्पाद बना रहे है, जो लोगों को पसंद आ रहे है और उनके बजट में मिल जा रहे हैं। ये उत्पाद लोगों के घरों की खूबसूरती को बढ़ाते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button