उत्तर प्रदेशगोरखपुर

नवरात्री के विशेष अवसर पर आईजीएल के बिजनेस हेड एस के शुक्ल ने परिसर में दुर्गाशप्तसती का कराया पाठ

गोरखपुर। इण्डिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिजनेस हेड एस के शुक्ल ने नव वर्ष तथा नवरात्रि के शुभ अवसर पर नए उत्पादों के उत्पादन हेतु दुर्गासप्तशती के पाठ का आयोजन तथा हवन कराया, अभी हाल में राज्य सरकार द्वारा सभी जनपदों में नवरात्री के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा निर्देश दिया गया था की सभी जगहों पर पूजा हवन कराया जाएग।

सरकार से मिले इस प्रेरणा से एस के शुक्ल में आईजीएल परिसर में माता दुर्गा के सप्तशती पाठ का पूरी विधि विधान से पूजन कराया और सभी को भारतीय परिधान में आने हेतु गाइडलाइन भी दिया। वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन एवं जनसपर्क डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने स्थानीय प्रख्यात पंडित श्री राकेश मिश्रा जी से वार्ता करके इस पुजन हेतु समस्त व्यवस्था कराई।

एस के शुक्ल कहते हैं कि नवरात्रि के इन पावन दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ परम फलदायी, कल्याणकारी और शुभकारी है, और इस पूजन से जनपद और प्रदेश की जनता के कल्याण हेतु मंगलकामना किया और प्रदेश की आय और शांति की प्रार्थना किया। इस पूजा के मुख्य यजमान डीजीएम शैलेन्द्र पांडेय , रामेश्वर सिंह ,आशीष गुप्ता ,शैलेन्द्र सिंह , आंनद सिंह , अजित त्रिपाठी , अतुल पांडेय , संजय मिश्रा, धीरेन्द्र पांडेय , इत्यादि रहे। और सह यजमान ,आशुतोष सिंह,वीरेंदर सिंह,महेंद्र ओझा, अनुपम तिवारी ,चंद्रभूषण दुबे , अशोक श्रीवास्तव इत्यादि अपने श्रमिकों के साथ रहे।

इस पुनीत अवसर पर डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने प्लांट के उन्नति और सभी के स्वास्थ्य हेतु प्रार्थना किया। सहायक प्रबंधक अखिलेश शुक्ल ने पूजा सकुशल संपन्न कराया और सुरक्षा अधिकारी संदीप त्रिपाठी, शाबिर अहमद, प्रिंस सिंह, को साथ लेकर सभी को प्रसाद वितरण कराया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button