उत्तर प्रदेश

हज 2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी से 10 मार्च तक, हज पर जाने वालों को एक माह पूर्व कोविड-19 की वैक्सीन लगवाना होगा अनिवार्य

ब्यूरो, कुशीनगर  –    जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि सचिव / कार्यपालक उ०प्र० राज्य हज समिति लखनऊ के द्वारा हज-2023 पर जाने वाले हज यात्रियों के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।
          उन्होंने बताया कि हज 2023 हेतु आनलाईन आवेदन दिनांक 10 फरवरी 2023 से आरम्भ होकर अन्तिम तिथि दिनांक – 10 मार्च 2023 तक जारी रहेगा। हज आवेदन पत्र भरने से पूर्व हज-2023 के दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ा जाय। आवेदन की निर्धारित अन्तिम तिथि से भारतीय अंतराष्ट्रीय पासपोर्ट की वैद्यता 03 फरवरी 2024 से कम न हो । आवेदन करते समय रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा नहीं करना है। एक कवर में एक परिवार से अधिकतम चार व न्यूनतम एक व्यस्क व दो इंफेण्ट आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फार्म में अंकित आवासीय पता व पासपोर्ट में अंकित पता एक समान होने पर आवासीय प्रमाण के रूप में पासपोर्ट की फोटोप्रति मान्य होगी। यदि इस में पता भिन्न है तो स्वहस्ताक्षरित प्रपत्र-जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर पहचान पत्र व गत तीन माह के बिजली / टेलीफोन बिल (लैण्डलाईन) / पानी का बिल, गैस कलेक्शन प्रमाण-पत्र आवेदन फार्म के साथ संलग्न कर वेबसाईट पर अपलोड करना होगा।
आवेदन को उड़ान से एक माह पूर्व कोविड-19 की वैक्सिन लगवाना आवश्यक है। तभी उड़ान की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि हज-2023 हेतु अभी अन्तिम रूप से कुल खर्च का निर्धारण नहीं हुआ है, केवल दो किस्तों प्रथम किश्त रूo 81,500.00 व द्वितीय किस्त रू0 1,70,000 है। तीसरी व अन्तिम किस्त की सूचना बाद में दी जायेगी।
             जनपद कुशीनगर से हज आवेदन करने वाले हज यात्रियों को आवश्यक जानकारी प्राप्त करने हेतु सी०यू०जी० नं०-7310103543 आवंटित किया गया है, जिस पर सम्पर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
           उक्त के अतिरिक्त जनपद स्तर पर हज यात्रियों की सुविधा के लिए एक हज फैसिलीटेशन केन्द्र मदरसा फैजुल उलूम दा०त० इस्लामिया जमालपुर, पडरौना-कुशीनगर खोला गया हैं।
       अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने हज यात्रा – 2023 पर जाने वाले जनपद के इच्छुक हज यात्रियों को अवगत कराया है कि हज कमेटी की वेबसाईट www.hajcommittee.gov.in पर दिये गये विस्तृत दिशा निर्देशों के अनुसार हज आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें, तथा किसी भी असुविधा हेतु अपने नजदीकी हज फैसीलीटेशन केन्द्र अथवा अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button