उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: बिछिया बाजार से ही संचालित करें रोडवेज बस, समाजसेवी ने परिवहन मंत्री को सौंपा पत्र

बहराइच। जिले के सुजौली से चलने वाली रोडवेज बस का संचालन मिहीपुरवा से हो रहा है। ऐसे में क्षेत्र के यात्रियों को दिक्कत हो रही है। इसको लेकर क्षेत्र के समाज सेवी की अगुवाई में ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री से मुलाकात की। साथ ही बस का संचालन सुजौली से करने की मांग की।

विकास खंड मिहीपुरवा अंतर्गत सुजौली से बलिया के लिए रोडवेज बस का संचालन पांच माह पूर्व हुआ था। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी हुई थी। लेकिन माह बार बाद ही रोडवेज बस का संचालन सुजौली के बजाए 30 किलोमीटर दूर मिहीपुरवा नगर पंचायत से होने लगा है।

इससे लोगों में नाराजगी है। मंगलवार को लखनऊ पहुंचकर समाजसेवी जंग हिंदुस्तानी की अगुवाई में दल ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की। जिसमें बलिया जाने वाली बस का संचालन सुजौली से करने और बिछिया बाजार से लखनऊ बस संचालित करने की मांग की। जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button