उत्तर प्रदेशलखनऊ

फरक्का एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन 24 मई को प्रभावित

लखनऊ। उत्तर रेलवे प्रशासन लखनऊ मंडल के जौनपुर-महगांवा हॉल्ट के बीच 24 मई को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। लखनऊ होकर 24 मई को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 13009 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस,13483 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस और 11056 गोदान एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन अस्थाई तौर पर प्रभावित रहेगा। इससे यात्रियों को दिक्कत हो सकती है।

उत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक लखनऊ मंडल के जौनपुर-महगांवा हॉल्ट के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 24 मई को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 13009 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस और 13483 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस को बदले मार्ग बारास्ता वाराणसी-प्रतापगढ़ और लखनऊ होकर चलाया जायेगा।

इसी तरह से 24 मई को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस, 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा गोदान एक्सप्रेस और 19046 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ताप्ती गंगा एक्सप्रेस को वाराणसी, प्रयागराज से क्रमश: 90 तथा 20 मिनट देरी से चलाया जायेगा। 24 मई को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 13484 दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस को अयोध्या छावनी-शाहगंज के बीच 70 मिनट और 13010 योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस को अयोध्या छावनी-शाहगंज के बीच 40 मिनट रोककर चलाया जायेगा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button