उत्तर प्रदेशबहराइच

गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने आगे आयी संस्था साचीज 

बहराइचl तराई वासियों को गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने के लिए साचीज संस्था के सहयोग से सीएचसी कैसरगंज में स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 500 से अधिक अधिक संभावित गंभीर रोगों के लक्षण वाले व्यक्तियों की जांच की गयी । इसमें उच्च रक्तचाप के 282 , शुगर के 190 व सर्वाइकल कैंसर के 30 मरीज पाये गए। साचीज संस्था की राज्य स्तरीय टीम ने बताया कि प्रदेश में इसकी पहल आकांक्षी जनपद बहराइच से की गयी है।आगामी समय में अन्य 8 आकांक्षात्मक जनपदों में भी इसकी शुरुआत की जाएगी।

कार्यक्रम के नोडल व एसीएमओ डॉ संजय सोलंकी ने बताया कि खराब जीवन शैली, प्रदूषित पर्यावरण, तंबाकू, शराब का सेवन व मोटापा गैर संचारी रोगों के प्रमुख कारण हैं । इनमें मुख्य रूप से कैंसर, हृदय रोग , बीपी व शुगर की रोकथाम के लिए बीमारी की जल्द पहचान करना आवश्यक है। इसकी पहल करते हुये साचीज संस्था के सहयोग से सीएचसी कैसरगंज में स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में लक्षण वाले व्यक्तियों की जांचकर सुविधायुक्त अस्पतालों में इलाज के लिए रेफर किया जाएगा । वहीं आयुष्मान कार्ड धारकों को योजना से जुड़े अस्पतालों में निःशुल्क इलाज के लिए रेफर किया जाएगा । आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलेगी विशेष सुविधा हैl

साचीज संस्था से आयी राज्य स्तरीय टीम शिवम गुप्ता , प्रियंका पाठक व मनीषा त्रिपाठी ने बताया कि गैर संचारी रोगों के लक्षण वाले व्यक्तियों की जांच के लिए संस्था अपने प्राइवेट पार्टनर एक्सेस हेल्थ व सेक्टर एक्सपर्ट पार्टनर पैथकाइंड के सहयोग से स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन कर रही है। इसकी पहल आकांक्षित जिला बहराइच के प्रथम संदर्भन इकाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज से की गयी। आगे अन्य 8 आकांक्षात्मक जनपदों में भी इसकी शुरुआत की जाएगी।

इसमें मुख्यतः शुगर, वीपी व सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ एनके सिंह ने बताया कि कैंप में 500 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। इसमें उच्च रक्तचाप के 282, शुगर के 190 व पैप स्मियर की जांच में सर्वाइकल कैंसर के 30 मरीज पाये गए। इलाज मुहैया कराने के साथ ही इन सभी मरीजों का विवरण एनसीडी अप्लीकेशन पर दर्ज किया जाएगा ताकि मरीज की नियमित देखभाल और निगरानी आसानी से हो सके।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button