उत्तर प्रदेशलखनऊ

जल संरक्षण की आवश्यकता विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ। लोक भारती उत्तर प्रदेश द्वारा संपूर्ण भारत में जल संरक्षण के लिए विशेष मुहिम नदी एवं जल स्रोत संरक्षण अभियान के अंतर्गत जल उत्सव माह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को लखनऊ एकेडमी हाई स्कूल, त्रिवेणीनगर में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में लोक भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा की पृथ्वी पर ज्यादातर पानी समुद्र के रूप में है और समुद्र के पानी में खाराश है। बढ़ती जनसंख्या के कारण पानी का उपयोग भी बढ़ता चला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शुद्ध जल बहुत सीमित मात्रा में है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण वर्षा ऋतु का चक्र भी असमतल हो गया है। एक सर्वे के अनुसार दुनिया में भारत जल संकट से गुजरने वाला 13 वां देश है। इस से हमें पता चलता है कि भावी पीढ़ी बिना जल के कारण संकट से गुजरने वाली है। इसलिए हमें वर्तमान समय में जल संरक्षण करने की आवश्यकता आन पड़ी है।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ट पत्रकार ठाकुर श्रीश सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की जल संरक्षण के लिए सबसे पहले शुरुआत खुद से करनी पड़ेगी। हमें हमारी दैनिक गतिविधियों के लिए कम से कम पानी का उपयोग करना पड़ेगा। क्योंकि हमारे द्वारा किया गया एक छोटा सा प्रयास भी बड़ा परिणाम दे सकता है।

अभियान के संयोजक एवं राजाराम फाउंडेशन के अध्यक्ष रोहित कश्यप ने कहा कि जल का जन से सीधा संबंध है, पानी का व्यर्थ उपयोग ना करना और पानी हो दूषित होने से बचाना उसे जल संरक्षण कहते है। दैनिक कार्य से लेकर, कृषि, कारखाने तक हर जगह पर पानी की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन आज पेड़ों की हो रही अंधाधुंध कटाई की वजह और ग्लोबल वार्मिंग के कारण से वर्षा चक्र का संतुलन बिगड़ गया है। जिसके कारण दुनिया के कई देशों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

इसलिए हमें आज लोगों के प्रति जल संरक्षण के बारे में जागरूकता लाने का प्रयास करना चाहिए। हमारा यह अभियान आप सबके बीच पहुंचा है और मुझे आशा है कि आप सब जल योद्धा बनकर इस जिम्मेदारी को निभाएंगे और प्रतियोगिता के माध्यम से खुद जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर लखनऊ एकेडमी हाई स्कूल के प्रबंधक डॉ पंकज त्रिपाठी ने कहा की लोक भारती व राजाराम फाउंडेशन द्वारा इस राष्ट्रव्यापी मुहिम का हम सब हिस्सा बनें। यह सौभाग्य की बात है आगे आने वाला समय जल संकट से जूझने वाला होगा इसलिए हम सब जल को बचाने का हर संभव बचाने का प्रयास करना होगा। प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं सहित बच्चे उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button