अयोध्याउत्तर प्रदेश

श्रीराम मंत्र महायज्ञ का आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक: योगी आदित्यनाथ

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने बुधवार को अयोध्या के अम्मा जी मंदिर पहुंचकर रामानुजाचार्य की प्रतिमा (स्टेच्यू आफ डिग्निटी) का अनावरण किया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ श्री राममंत्रार्थ मण्डपम के रजत जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अयोध्या दौरे के दौरान अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारी बैठक भी की।

मुख्यमंत्री ने श्री राममंत्रार्थ मण्डपम के रजत जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज से वर्षाें पूर्व इस पीठ के संस्थापक पीठाधीश्वर जगतगुरू श्री रामहर्षण दास महराज जी द्वारा रामायण की रचना की थी जिसमें भारत भूमि को दिव्य मनुष्यों को जन्म देने वाला पृथ्वी पर एक मात्र स्थान बताया और इसमें जहां श्री राम का जन्म हुआ हो अवलौकिक स्थान है। इस विचार को भारत एवं विश्व में फैलाने वाले श्रीराम हर्षण महाराज जी को मैं नमन करता हूँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान पीठाधीश्वर द्वारा जो श्रीराम मंत्र का महायज्ञ आयोजित किया गया है। यह समाज व सभी के लिए प्रेरणादायक है। इसके पूर्व के पीठाधीश्वर द्वारा 13 करोड़ राम मंत्र का जाप करके सिद्वि प्राप्त की गयी थी जो आम जनमानस के लिए कल्याणकारक रही उनको भी नमन करता हूं। इस अवसर पर अयोध्या के प्रसिद्व संत महात्मा उपस्थित थे और सभी ने संत परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button